{"_id":"6aa711dfb19a4b355b0c0b4c","slug":"accused-of-getting-10-lakh-transferred-issued-threats-when-asked-for-it-back-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1449691-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप, मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप, मांगने पर दी धमकी
Mon, 14 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। जमीन बेचने के बाद खाते में आए 26 लाख में से 10 लाख रुपये गुमराह कर अपने खाते में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने भरवलिया निवासी घनश्याम के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराय गुलरिहा निवासी नीलम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि सरैया में उनके नाम करीब 14 डिसमिल जमीन थी। इसमें से नौ डिसमिल जमीन उन्होंने सत्यभामा शुक्ला के नाम बैनामा की थी। इसके एवज में 26 लाख रुपये उनके पति जितेंद्र प्रजापति के बैंक खाते में आए थे। जमीन के इस लेनदेन में भरवलिया निवासी घनश्याम की भूमिका बताई गई है।
नीलम का आरोप है कि चार अक्तूबर 2025 को घनश्याम ने उनके पति को गुमराह कर 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में रकम वापस मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि ने मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। उनके आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने घनश्याम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।