{"_id":"6aa7113906dcc4aaa2091939","slug":"police-accused-of-assault-and-causing-injury-to-the-collarbone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450256-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस पर मारपीट और कंधे की हसली में चोट पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस पर मारपीट और कंधे की हसली में चोट पहुंचाने का आरोप
Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
झंगहा। मोतीराम अड्डा बाजार में सब्जी लेने गए युवक ने चौकी पर बुलाकर तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिवपुर हरिजन बस्ती निवासी सुदीप (32) का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कंधे की हसली में चोट लगी। निजी अस्पताल में कराए गए एक्सरे में क्रैक की बात सामने आई है।
सुदीप के मुताबिक, बुधवार शाम वह साइकिल से सब्जी लेने गया था। पुलिसकर्मियों ने साइकिल हटाने को कहा। वह ताला खोलने के लिए चाबी निकाल रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल ले लिया और चौकी से लेने को कहा। आरोप है कि चौकी पहुंचने पर कुछ देर बाद उसे अंदर बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। सुदीप का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने जूते से उसके कंधे पर भी मारा। दो दिन तक दर्द रहने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में एक्सरे कराया। झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है। संवाद