{"_id":"59c11bc14f1c1b26688b572c","slug":"dalit-workers-die-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने दर्ज कराई तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
शराब के लिए रुपये न देने पर लोहे की रॉड मारने का आरोप
फिरसाचुर्रा गांव निवासी 65 वर्षीय रघुलाल की सिर में चोट लगने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों ने तीन लोगों पर शराब के रुपये देने से इंकार करने पर लोहे की रॉड से पिटाई करने का आरोप लगाया है। बिलसंडा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम फिरसाचुर्रा निवासी रघुलाल मजदूरी करते थे। 17 सितंबर की शाम को वह मजदूरी कर मीरपुर गांव से लौट रहे थे। इस बीच संदिग्ध हालात में उनके सिर में चोट लग गई। देर शाम लहूलुहान हालत में मीरपुर पुलिया के पास से परिवारीजन उनको उठाकर घर ले गए। रात भर घर पर ही चिकित्सक बुलाकर इलाज कराते रहे। दूसरे दिन सोमवार सुबह सीएचसी ले गए। यहां आरोप है कि सीएचसी स्टाफ ने पहले पुलिस को सूचना देने की बात कहकर इलाज किए बिना ही लौटा दिया। घायल को किराए के वाहन की व्यवस्था कर बिलसंडा थाना ले जाया गया। यहां से निकलते ही उनकी मौत हो गई। बेटे सेठपाल ने आरोप लगाया कि पिता को चुर्राह गांव निवासी संतराम, रामा और धनपाल ने शराब के लिए रुपये देने से इंकार करने पर लोहे की रॉड से पीटा। जिसमें उनको सिर में चोट आई और इसी से मौत हो गई। इसकी नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। एसओ बिलसंडा चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में मजदूर के गिरकर घायल होने की बात सामने आ रही है।