फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को चाकू मारा

घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को चाकू मारा

Sun, 12 May 2019 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को चाकू मारा
पीलीभीत। मुकदमे की पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमलाकर उसे चाकू से घायल कर दिया। पांच हजार रुपये लूटने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। संदिग्धता प्रतीत होने पर जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मूल रुप से संभल के निवासी लक्ष्मन पाठक ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। काफी समय से नकटादाना चौराहे के पास शारदा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। कुछ माह पूर्व आवास विकास कॉलोनी के निवासी विष्णु, मोहन स्वरूप और पप्पू पाठक के खिलाफ उन्होंने लूट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे की रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद पीड़ित टहलने के लिए निकला। आरोप है कि गोदावरी स्टेट कॉलोनी के पास आरोपियों ने उसको घेरकर गाली गलौज शुरू कर दी। पूर्व में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सुलह से इंकार करने पर आरोपियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि पांच हजार रुपये भी लूट लिए। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होते ही आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed