फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सगी दो बहनों से लालच देकर किया बलात्कार

सगी दो बहनों से लालच देकर किया बलात्कार

Fri, 04 Aug 2017 05:44 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
सगी दो बहनों से लालच देकर किया बलात्कार
पूरनपुर/पीलीभीत। घर में खेल रही दो सगी बहनों को लालच देकर गन्ना के खेत में ले जाकर दरिंदे ने बलात्कार किया। बच्चियों की चीख पुकार पर लोगों के एकत्र होने और शोर शराबा पर आरोपी भाग गया। दोनों बच्चियों ने रो-रोकर घटना की जानकारी घर वालों को दी। पुलिस ने बालिकाओं के पिता की ओर से मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चियों को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला निवासी छह वर्षीय केजी की छात्रा और पांच वर्षीय उसकी बहन घर में खेल रही थी। इस दौरान घर पहुंचे मोहल्ले के शमशाद ने बच्चियों को रुपये देने का लालच दिया। आरोप है कि आरोपी लालच देकर घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ना के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्चियों की खेत से चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए। इस पर आरोपी भाग गया। बच्चियों ने रो-रो कर घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। पुलिस ने बच्चियों के पिता की ओर से मोहल्ला निवासी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शमशाद के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिकाओं को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लग सका। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी करवाकर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed