{"_id":"59677a4b4f1c1b29358b45a9","slug":"51499953739-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पेट्रोलपंप पर एफआईआर, दूसरे पर न्यायालय मे वाद दायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पेट्रोलपंप पर एफआईआर, दूसरे पर न्यायालय मे वाद दायर
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों पेट्रोलपंप की जांच के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम शीतल वर्मा के निर्देश पर एक पेट्रोलपंप स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि एक के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर हुआ है। इसके अलावा आठ पेट्रोल पंपों से जुर्माना वसूलने के लिए बांट माप विभाग के अधिकारियों को लिखा गया है।
तेल में खेल को रोकने के लिए लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर जांच के दौरान घटतौली के लिए लगाई गई चिप मिलने पर शासन ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर डीएम ने छह सदस्यीय टीम बनाकर जिले में पेट्रोल पंपों की जांच कराई थी। जिले में संचालित कुल 84 पेट्रोल पंपों में से 10 पर गड़बड़ी मिलने पर उन्हें पूर्णतया अथवा उनकी कुछ मशीनों को सील कर दिया गया था। एक दो नोजिल अथवा मशीन सील होने से बाकी मशीनों से डीजल पेट्रोल की बिक्री जारी रही। माना जा रहा था कि कुछ दिनों बाद मामले को ठंडे बस्ते में डालकर दबा दिया जाएगा, लेकिन अब शासन से निर्देश मिलने पर जिला प्रशासन ने डीएसओ को कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम शीतल वर्मा के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने जांच में गड़बड़ी मिलने पर 10 में से एक खमरिया पुल स्थित नरायन फिलिंग स्टेशन के स्वामी के खिलाफ जहानाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस पेट्रोलपंप के की-बोर्ड में पेट्रोल भरते समय नौ नंबर का बटन दबाते ही मशीन बंद हो जा रही थी। इसकी जांच में की-बोर्ड में जानबूझ कर गड़बड़ी कर पेट्रोल को बाईपास किया जाना पाया गया। इसके अलावा बरखेड़ा स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन पर एक बार जांच में गड़बड़ी मिली थी, लेकिन कुछ दिनों बाद पुन: गड़बड़ी मिलने पर न्यायालय में वाद दायर कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी वाले शेष आठ पेट्रोल पंपों के जुर्माना वसूलने के लिए डीएम के माध्यम से बाट माफ विभाग के सहायक निदेशक को लिखा गया है।
00
इन पेट्रोल पंपों पर हुई कार्रवाई
1. नरायन फिलिंग स्टेशन, खमरिया रोड
2. तिवारी फिलिंग स्टेशन, गजरौला
3. पीलीभीत फिलिंग स्टेशन, आसाम रोड
4. हमारा पंप, गौहनिया बिलसंडा
5. अमरदीप फिलिंग स्टेशन, बिलसंडा
6. शुभ फिलिंग स्टेशन, बरखेेड़ा
7. गुरु फिलिंग, भमौरा, न्यूरिया
8. विनय शुक्ला कसगंजा पूरनपुर
9. किसान फिलिंग स्टेशन, पीलीभीत
10. उमाशंकर फिलिंग, घुंघचाई
0000
बांट माप विभाग की रिपोर्ट भी भेजी
पेट्रोल पंपों पर नापतौल की निगरानी और नियंत्रण का जिम्मा बांट माप विभाग का है। नियमित जांच के साथ ही मशीन की सील भी बांट माप विभाग से लगाई जाती है, फिर भी सील लगे होने के बाद भी घटतौली कैसे हो गई? यह बड़ा सवाल है। इसमें बांट-माप विभाग की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए शासन को लिखा गया है। माना जा रहा है कि शासन स्तर से बांट माप विभाग अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
000000
डीएम के निर्देश पर जिले में गड़बड़ी वाले 10 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई हुई है। इसमें एक पर एफआईआर, एक पर न्यायालय में वाद दायर हुआ है, शेष आठ से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए बांट-माप विभाग के अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।
ध्रुवराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी