{"_id":"6a8df4dbf184bd418f0f3031","slug":"uproar-over-patients-death-at-private-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182716-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में निजी अस्पताल में हंगामे के दौरान लगी लोगों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मंगलवार दोपहर हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के जमुरा गांव निवासी छुटन्ने (45) की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। बाद में परिजन शव लेकर गांव चले गए।
मृतक की पत्नी रहीमा ने बताया कि पति को बुखार के साथ सिर में तेज दर्द हो रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें लेकर शाहजहांपुर के निजी अस्पताल आए थे। यहां कंपाउंडर ने जांच करने के बाद पति को इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद छुटन्ने को उलझन होने लगी। इसकी जानकारी तत्काल डॉक्टर को दी गई। इसके बाद दी गई दवा से पति की मौत हो गई। उनका आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरती गई।
छुटन्ने की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बिलख पड़े और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में अस्पताल में भीड़ लग गई। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत किया। परिजन काफी देर तक अस्पताल में ही रहे। बाद में शव को घर लेकर चले गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।