फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dog bites three children; anti-rabies vaccine stock exhausted at CHC.

Saharanpur News: कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, सीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म

Wed, 26 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dog bites three children; anti-rabies vaccine stock exhausted at CHC.
छुटमलपुर। कस्बे की आर्य नगर कॉलोनी में हिंसक हुए कुत्ते ने तीन बच्चों को हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाकर अपने बच्चों का उपचार कराया।
विज्ञापन

सोमवार रात नेपाली चौकीदार पर भी कुत्ते ने हमला किया। उसने किसी तरह जान बचाई। नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। उधर सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन चार दिन से खत्म होने के कारण पीड़ितों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक कुत्ता आर्य नगर, शांति नगर और मुस्लिम कॉलोनी में ज्यादातर दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों में कुत्ते ने आर्य नगर निवासी देवांश, रूही और वेदांश पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने अपने बच्चों का उपचार अस्पताल में कराया। भाजपा नेता विकास गुप्ता ने बताया कि कुत्ते के डर से लोगों ने अपने बच्चों को अकेले गली में भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 11 की सभासद प्रियंका कांबोज ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत में शिकायत की थी। इस पर वहां से कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई, लेकिन कुत्ता हाथ नहीं आया। नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर कुत्ते को पकड़वाने का काम किया जाएगा।
उधर, सीएचसी फतेहपुर में पिछले चार दिन से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म है। इस कारण कुत्ते के काटने से घायल लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीएचसी फतेहपुर के रिकॉर्ड के अनुसार यहां सप्ताह में करीब डेढ़ सौ लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है।

-------------------------

जिले में भी एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म है। इसकी मांग का पत्र भेजा गया है। रोजाना इस संबंध में मुख्यालय पर बात की जा रही है। जल्द से जल्द आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. संजीव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed