{"_id":"6a8df4f527e747152e0fffbf","slug":"youth-dies-of-electrocution-while-installing-a-cooler-at-a-birthday-party-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182689-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जन्मदिन पार्टी में कूलर लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जन्मदिन पार्टी में कूलर लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
राशिद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। जन्मदिन की पार्टी में कूलर लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार रात घर नहीं लौटने और कॉल रिसीव न होने पर परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार सुबह ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन की पीछे की गैलरी में युवक का शव पड़ा मिला। उसके पास कूलर के तार पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रथमदृष्टया करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककराकला निवासी राशिद (35) शादी-पार्टियों में कूलर किराये पर देने का काम करते थे। सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह काम के लिए घर से निकल गए। रात तक घर नहीं लौटे तो पत्नी नाहिद ने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने राशिद की तलाश शुरू कर दी।
राशिद के भाई फरीद ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक भाई के मोबाइल पर सौ से अधिक कॉल कीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बरेली मोड़, खिरनीबाग और दोस्तों के घर जाकर भी तलाश की, लेकिन राशिद का पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरीद को आरिफ नाम के युवक से पता चला कि राशिद का काम ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन में भी लगा है। वह परिजनों के साथ वहां पहुंचे। गेट पर राशिद की स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने मैरिज लॉन के अंदर उसकी तलाश शुरू की। पीछे की गैलरी में राशिद का शव पड़ा मिला।
सूचना पर इंस्पेक्टर सदर बाजार राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। आशंका है कि कूलर के शार्ट तार की चपेट में आने से राशिद को करंट लगा और उनकी मौत हो गई। मैरिज लॉन संचालक शादाब ने बताया कि सोमवार को चौक आला खां निवासी राहिल की बेटी की जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी में राशिद के कूलर लगे हुए थे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
-- -- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राशिद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी उंजिला (13), बेटे हैदर (10) और अली (2) हैं। तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अब मां नाहिद के कंधों पर आ गई है। परिवार के लोगों ने नाहिद को संभाला। वहीं, राशिद के भाई फरीद, नफीस, फैजान, खुशहाल और बहन साजदा, तरन्नुम व फिजा का रो-रोकर बुरा हाल है।