{"_id":"6a8df2d4f6b6f773df0ed20f","slug":"kasganj-news-thief-arrested-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-152773-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चोरी के माल के साथ युवक गिरफ्तार, दो लोहे के जाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चोरी के माल के साथ युवक गिरफ्तार, दो लोहे के जाल बरामद
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह आरपीएफ बैरक के पास से चोरी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो लोहे के जाल बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान आशू निवासी नई बस्ती, थाना कासगंज के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी किए गए दो लोहे के जाल बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली कासगंज में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर पूर्व में आयुद्ध अधिनियम से संबंधित एक मामला भी थाना कासगंज में दर्ज है।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह पुलिस टीम को आरोपी के आरपीएफ बैरक के पास मौजूद होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी के दो लोहे के जाल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली कासगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।