{"_id":"6a8df3b707f8fc1fa4072f50","slug":"abused-the-councilor-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104013-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पार्षद को गालियां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पार्षद को गालियां दीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। रंगजी मंदिर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पुलिस की मौजूदगी में स्कूटी सवार दो युवकों ने क्षेत्रीय पार्षद को गालियां दीं। विरोध करने पर पार्षद के साथ चल रहे उनके ताऊजी के बेटे का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों को पकड़ कर कोतवाली ले गई।
नगर निगम के पार्षद शशांक शर्मा मंगलवार रात अपने ताऊ के लड़के अवनीश के साथ घर से चुंगी चौराहा की ओर जा रहे थे। रंगजी मंदिर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार दो युवकों ने गाली देते हुए उनसे स्कूटी को साइड करने को कहा। शशांक शर्मा ने जब गाली का विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगे। पार्षद ने युवकों के पिता को फोन पर जानकारी देकर उन्हें मौके पर बुला लिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया।
आरोप है पुलिस की मौजूदगी में आरोपी दोनों युवकों ने अवनीश के सिर में नुकीली वस्तु से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ युवक को देख लोग जमा हो गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों हमलावरों को कोतवाली ले गई। पार्षद शशांक शर्मा का कहना है कि आदर्श नगर निवासी दो युवकों ने उन्हें गाली देते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर उनके ताऊ के लड़के का सिर फाड़ दिया। आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी जाएगी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।