फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   राजबाग कॉलोनी में अधिवक्ता और एकता नगर में युवक ने जान दी

राजबाग कॉलोनी में अधिवक्ता और एकता नगर में युवक ने जान दी

Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजबाग कॉलोनी में अधिवक्ता और एकता नगर में युवक ने जान दी
पीलीभीत। शहर के अलग-अलग स्थानों पर एक अधिवक्ता समेत दो लोगों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें एक मामला राजाबाग कॉलोनी और दूसरा एकता नगर का है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया। इन दोनों मामलों को लेकर शहर में खासी चर्चा रही। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजाबाग कॉलोनी निवासी अधिवक्ता उदयभान सिंह (45) पिछले काफी दिनों से बीमार थे। शनिवार रात उन्होंने अपने कमरे में रस्सी से गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को इसकी जानकारी रात में 11 बजे के बाद हुई जब उनकी पत्नी दीपा सिंह कमरे में पहुंची। उनके शोर मचाने पर पहुंचे परिवार के अन्य लोग उदयभान को नीचे उतारने के बाद जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बातचीत का राजी कर लिया।एकता नगर नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात कॉलोनी में देवी जागरण था। परिवार के सभी लोग देवी जागरण में गए थे। उनका बेटा राहुल उर्फ पिंकू (27) घर में अकेला था। जागरण देखने के बाद घर लौटने पर परिवार वाले सो गए। रविवार सुबह नौ बजे तक राहुल नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में गए। कमरे में राहुल का शव रस्सी से बने फंदे से छत के कुंडे के सहारे लटका था। फिर तो परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग जमा हो गए। फिर शव को नीचे उतारा गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल वीके मिश्रा टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। मौके पर एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला। इसमें पुलिस पारिवारिक कलह के चलते जान देने की बात लिखी होना बता रही। पिंकू की छह साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन

शहर में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। हालांकि दोनों में कोई भी परिवार कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed