फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज की खातिर युवती की हत्या कर शव लटकाया

दहेज की खातिर युवती की हत्या कर शव लटकाया

Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर युवती की हत्या कर शव लटकाया
दहेज की खातिर युवती की हत्या कर शव लटकाया
विज्ञापन

क्रासर....
पुलिस ने युवती के ससुर सहित तीन के खिलाफ दर्ज की दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। दहेज की खातिर गांव सिमरिया निवासी 24 वर्षीय नीलम देवी की हत्या कर शव फांसी लटका दिया। पुलिस ने नीलम के भाई लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी के रामलीला वार्ड पांच निवासी कुलदीप राठौर की ओर से नीलम के चचिया ससुर गांव सिमरिया निवासी सुंदरलाल, चचिया सास गोदावरी और ससुर बनवारी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अनुराग दर्शन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कुलदीप राठौर ने बताया कि उसने अपनी बहन नीलम की शादी करीब पांच साल पहले गांव सिमरिया निवासी बनवारी के पुत्र विनोद कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद शादी में कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी उसने कई बार मोबाइल पर दी। बहन को कुछ दिन में सब कुछ ठीक होने की बात कहकर समझाया गया। आरोप है कि इसके बाद भी नीलम का चचिया ससुर सुंदरलाल, चचिया सास गोदावरी, ससुर बनवारी लाल उत्पीड़न करते रहे। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को टीनशेड में लटका दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी टीम के साथ पहुंचे। सीओ अनुराग दर्शन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने कुलदीप राठौर की ओर से सुंदर लाल, गोदावरी, बनवारी लाल के खिलाफ दहेज की खातिर गालीगलौज पीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed