{"_id":"6a9486564baf27d3ac0d2c15","slug":"miscreants-barged-into-a-shop-and-attacked-the-trader-and-employees-mathura-news-c-369-1-mt11009-151838-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दबंगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी व कर्मचारियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दबंगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी व कर्मचारियों पर किया हमला
विज्ञापन
जमुनापार क्षेत्र में व्यापारी व कर्मचारियों को पीटते दबंग।
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में घुसकर दो दर्जन दबंगों ने व्यापारी व कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग वहां से भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
राया रोड लक्ष्मीनगर निवासी व्यापारी प्रदीप कुमार की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। रविवार दोपहर लेनदेन के चलते उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में करीब दो दर्जन दबंग दुकान पर पहुंचे और उन्हें व कर्मचारियों को खींचकर दुकान से बाहर ले गए। लाठी-डंडों से पीटने लगे। हमले में व्यापारी व कर्मचारी लहूलुहान हो गए।
शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग मौके पहुंचे तो दबंग उन्हें भी पीटने की धमकी देने लगे। जैसे-तैसे से पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग वहां से भाग निकले। पीड़ित कारोबारी ने दो नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ जमुनापार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।