{"_id":"6a9485d107847f59c1080828","slug":"police-to-seek-non-bailable-warrant-in-rs-12-lakh-robbery-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-146409-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 12 लाख की लूट प्रकरण में गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 12 लाख की लूट प्रकरण में गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन करेगी पुलिस
Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एयरटेल पेमेंट बैंक कर्मचारी से लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए आवेदन करेगी।
मलसी निवासी विनीत पाठक एयरटेल पेमेंट बैंक में कलेक्शन का काम करता है। आठ अगस्त की रात वह किच्छा से करीब 12.60 लाख रुपये कलेक्शन कर गांव के ही दो साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर तमंचों के बट से हमला किया और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डकैती में शामिल एक किशोर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया था। वारदात में शामिल पसियापुर बिलासपुर के दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अब न्यायालय में गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन किया जाएगा।