फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   37 लाख रुपये ऐंठे और दूसरे को बेच दिया प्लाट

37 लाख रुपये ऐंठे और दूसरे को बेच दिया प्लाट

Sun, 12 May 2019 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
37 लाख रुपये ऐंठे और दूसरे को बेच दिया प्लाट
पीलीभीत। हरियाणा के रहने वाले सगे चाचा ने शहर के एक युवक से 1200 गज जमीन का सौदा कर 37 लाख रुपये ले लिए। रजिस्ट्री कराने के लिए डेढ साल तक टालमटोल की जाती रही। बाद में आरोपियों ने गुपचुप तरीके से एक अन्य व्यक्ति को एक करोड़ रुपये में जमीन को बेच दिया गया। इसकी जानकारी लगने पर जब पीड़ित ने तकादा किया तो आरोपियों ने चेक से दी गई रकम को लौटा दिया, लेकिन नकद लिए गए साढ़े 14 लाख हड़प लिए। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ के निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले अपने चाचा गुड़गांव (हरियाणा) के सेक्टर 90 थाना क्षेत्र के डीएलएफ न्यू टाउन हाईट्स इलाके के निवासी विशंभर स्वरुप से 1200 गज जमीन का सौदा किया था। 40 लाख रुपये में जमीन देने की बात की गई। डेढ़ साल के भीतर पीड़ित ने कुल 37 लाख रुपये चेक व नकद दे दिए। कई बार जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे। मामला पारिवारिक होने की वजह से पीड़ित ने भी कोई खास दबाव नहीं बनाया। इस बीच मार्च 2019 में आरोप है कि चाचा विशंभर स्वरूप और उनके बेटे विकास सक्सेना ने उनको बेची गई जमीन का सौदा एक अन्य व्यक्ति से कर दिया। उससे एक करोड़ रुपये लेकर जमीन बेच भी दी। 18 मार्च को दूसरे पक्ष के लोग उक्त जमीन की नापजोख कराने पहुंचे तो पीड़ित को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। इसको लेकर उसी समय विरोध किया गया। जिसके बाद आरोपियों ने चेक द्वारा दी गई रकम पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कर दी, लेकिन नकद लिए गए साढ़े 14 लाख रुपये नहीं दिए। इसको लेकर शुरुआत में बातचीत के दौरान लौटाने का भरोसा दिलाया, फिर साफ इंकार कर दिया। तकादा करने पर धमकियां दी जाने लगी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले की दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed