फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गोला रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी पिकअप चोरी

गोला रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी पिकअप चोरी

Fri, 01 Mar 2019 06:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
गोला रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी पिकअप चोरी
बिलसंडा। गोला रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी पिकअप चोरी हो गई। काफी तलाशने के बाद भी पिकअप का कोई पता न लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। बाद में मामला संदिग्ध बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर टाल दिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

बिलसंडा कस्बे के मोहल्ला भारतगंज निवासी हनीफ ने बताया कि उनकी पिकअप मोहल्ले के बाहर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर गोला रोड पर पेट्रोल पंप के सामने खड़ी की जाती है। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे पिकअप पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कर वह घर आ गए। देर रात चोरों ने पंप के सामने खड़ी पिकअप चोरी कर ली। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पिकअप की साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे तो गाड़ी नदारद मिली। यह देख पीड़ित के होश उड़ गए। आसपास काफी तलाशा, लेकिन पिकअप का कोई पता नहीं लग सका। इसकी थाना बिलसंडा पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वाहन की किस्त और लोन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed