फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुराल में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

ससुराल में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 21 Dec 2017 07:33 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
ससुराल में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन

तहरीर पर पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ासेन गांव मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद/ पीलीभीत। अड़ासेन गांव निवासी नवविवाहिता विंदा देवी (22) का शव बृहस्पतिवार सुबह दस बजे ससुराल में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर कार की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता से मिली तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवाबगंज (बरेली) के ग्राम नवादा इकरामुल्ला निवासी धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी विंदा देवी की शादी 30 अप्रैल 2017 को जहानाबाद के ग्राम अड़ासेन निवासी दिनेश कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। इसको न देने पर आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे विंद्रा देवी का शव ससुराल में अपने कमरे में दुपट्टे से बने फंदे से कुंडे पर लटका मिला। इसकी सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर परिवार वालों को दी। जिस पर पिता धर्मपाल व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ससुराल के सभी सदस्य गायब थे। कमरे में पहुंचने पर उनको बेटी विंदा देवी का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ किरनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों व आसपास के ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई। पिता ने कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम को पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

000
मृतका के पिता से मिली तहरीर पर पति दिनेश कुमार, ससुर रामचंद्र, देवर कुलदीप और सास रामकली के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ससुराल वाले मौके पर नहीं मिले हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरनपाल सिंह, एसएचओ जहानाबाद
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed