फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गोकशी कर निकल गए तस्कर, पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पा रही सुराग

पुलिस की पकड़ से दूर मांस तस्कर

Mon, 15 Jul 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
गोकशी कर निकल गए तस्कर, पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पा रही सुराग
पीलीभीत। शहर से सटे बिलगवां गांव में गोवंशीय पशु की हत्या कर तस्कर मांस लेकर निकल गए। पुलिस ने मुकदमा तो एक दिन पूर्व अवशेष मिलने पर दर्ज कर लिया लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी तस्करों की धरपकड़ तो दूर उनका पता लगाने में भी कामयाब नहीं हो सकी है। अभी तक कोई ऐसा ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है, जिससे गोमांस तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव में किसान धनीराम के खेत में शनिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आश्वासन देते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद सुरागरसी के नाम पर पुलिस औपचारिकता निभाने में जुटी है। न तो कोई संदिग्ध हत्थे चढ़ सका, न ही तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकी है।
विज्ञापन


साहब ! वह सिर्फ हड़काने के लिए कहा था क्या
बीते दिनों गोकशी की घटनाएं बढ़ीं तो एसपी ने एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गोकशी के मामलों में लापरवाही और मिलीभगत करने के आरोप में कार्रवाई की थी। इस दौरान साफ कहा गया था कि अगर अब कहीं गोकशी होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष पर गाज गिरेगी। इसके बाद भी पूरनपुर में आए दिन गोकशी के मामले सामनेे आ रहे हैं। अब बिलगवां में भी अवशेष मिले। इस पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तो दूर खुद अफसर गोकशी के संवेदनशील मुद्दे पर संजीदा नहीं दिख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुराने तस्करों के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है। कोतवाली पुलिस सख्त निर्देश दिए गए हैं, जल्द वर्कआउट किया जाएगा।- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी

पिकअप से दो गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार
अमरिया (पीलीभीत)। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह बगनेरा गांव में छापा मारा। यहां से पुलिस ने दो गोवंश बरामद किए। एक आरोपी सितारगंज (उत्तराखंड) के गांव गौरीखेड़ा निवासी सलीम पुत्र सुलेमान को भी धर दबोचा। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि आरोपी पिकअप में लादकर गोवंश हत्या करने के इरादे से ले जा रहा था। गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। ब्यूरो

गोवंशीय पशु की हत्या करने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
पूरनपुर। क्रूरता पूर्वक पीटते हुए काटने के लिए ले जाए जा रहे गोवंशीय पशु को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से छुरा और रस्सी भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।

नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि असम हाईवे पर हत्या करने करने के लिए गोवंशीय पशु को ले जाने की सूचना पर घेराबंदी की गई तो शेरपुरकलां निवासी बूचा कुरैशी पशु को मारते-पीटते हुए ले जाते मिला। टोकने पर बूचा ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में बूचा ने बताया कि वह गोवंशीय पशु को काटनेे ले जा रहा था। उसके पास से छुरा और रस्सी बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान की ओर से बूचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed