Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High-tension power line wire falls on woman, killing her

Sambhal News: महिला पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, गई जान

Sat, 28 Nov 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
High-tension power line wire falls on woman, killing her
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के कमालपुर काफूरपुर गांव में शुक्रवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यासमीन (22) की मौत हो गई। वह अपने पीछे आठ माह का एक मासूम बेटा छोड़ गई हैं। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

मृतका के पति अकबर अली ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी घर में चारपाई पर बैठी थीं। इसी दौरान टांडा कोठी विद्युत उपकेंद्र से आ रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार सीधे यासमीन के ऊपर गिरा। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबर अली ने यह भी बताया कि यासमीन अमरोहा के मुस्तापुर गांव की निवासी थीं। उनकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उनका आठ माह का एक मासूम बेटा है। महिला की मौत से पूरा परिवार आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम का अलग दावा
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल ने घटना पर अलग जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महिला छत पर थी और इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में गहरा मातम पसरा है।
ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लगाए आरोप
ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए कई बार फोन किया गया। काफी प्रयास के बाद टांडा कोठी विद्युत उपकेंद्र के जेई ने व्यक्तिगत नंबर पर फोन उठाया। मृतका के पति अकबर अली ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने की भी मांग की है। जेई नरेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन नलकूपों के लिए है। महिला छत पर चढ़ी थी और अचानक विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। इसी दौरान तार टूट गया, जिससे उसकी मौत हुई।

कोट
महिला की मौत करंट की चपेट में आने से होने की जानकारी मिली है। महिला के साथ हादसा छत पर हुआ है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी। मुआवजा दिया जाएगा।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed