{"_id":"6b09dcf575b6affc200490d5","slug":"tractor-trolley-overturns-into-a-ditch-11-people-injured-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-148232-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 11 लोग घायल
Sat, 28 Nov 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। राठ-गोहांड-मदारीपुर मार्ग पर झबरा मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी सरीला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक समेत सात घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चालक के सिर में ज्यादा चोट आई है।
जालौन जिले के इटौरा गांव निवासी लोग हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के जिटकरी गांव आए थे। शिवम और अमृता का विवाह 24 नवंबर को हुआ था। शुक्रवार को सभी देवी मंदिर में हाथा व डांडिया चढ़ाने की रस्म पूरी करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। इसी दौरान झबरा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में चालक अनिल तिवारी (50), फूलादेवी (60) निवासी सिकरौढ़ी, निर्मला (50) निवासी बड़ी भेड़ी, पूजा (35), अनीता (58), उर्मिला (60), साक्षी (26), रजनी (30), रजनी (45), खुशी (18) और रितिक (20), सभी निवासी इटौरा घायल हो गए। हादसे में कृतिका (दो वर्ष), पुत्री विपिन तिवारी को चोट नहीं आई।
ट्रैक्टर सवार रितिक तिवारी ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। सूचना पर जरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीन एंबुलेंस सरीला और एक गोहांड से पहुंची। घायलों को सीएचसी सरीला लाया गया। चिकित्साधिकारी अखिलेश कुमार ने उनका उपचार किया। हालत को देखते हुए चालक अनिल तिवारी, अनीता, निर्मला, पूजा, उर्मिला, रजनी और साक्षी को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएचसी में एसडीएम सरीला विकास कुमार यादव और सीओ शाह रुख खान ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
सीओ शाह रुख खान ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किसी दूसरे वाहन से नहीं टकराई है। सामने से ट्रक आने की बात ट्रैक्टर सवार ने बताई है। ब्रेक नहीं लगने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सात घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।