{"_id":"5d0e6e3c8ebc3e3c64640615","slug":"156122679617-pilibhit-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लैब में हंगामा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्राइवेट लैब में हंगामा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मरीज का सीटी स्कैन करने के लिए अधिक रुपये लेने का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने शहर की एक प्राइवेट लैब पर हंगामा कर दिया। रिसेप्शन पर मौजूद महिला कर्मचारी से अभद्रता की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
गांधी स्टेडियम रोड स्थित जीवनरेखा लैब की रिसेप्शनिस्ट साधना मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को गोयल कॉलोनी गजरौला निवासी नित्यानंद धामी नामक मरीज सीटी स्कैन के लिए आया था। मरीज के साथ आए परिजनों से 1800 रुपये लेने के बाद उन्होंने इसकी रसीद भी दे दी थी। दूसरे दिन शनिवार दोपहर को मरीज नित्यानंद का पुत्र नरेंद्र और अन्य दो रिश्तेदार वसुंधरा गाजियाबाद निवासी सूरज और अनूप आए और अधिक रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पीड़िता का हाथ पकड़कर अभद्रता कर दी। समझाने के बाद भी मारपीट पर आमादा हो गए। चिकित्सक कक्ष में जाकर भी हंगामा करने लगे। इस पर उनको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई गई, जिसमें स्पष्ट होने के बाद भी नहीं माने। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर क्राइम सुनगढ़ी नरेश पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।