{"_id":"5cf2bfafbdec22075c118216","slug":"15594127019-pilibhit-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की की मुनादी के बाद भी सरेंडर नहीं हुए आरोपी, एक और रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुर्की की मुनादी के बाद भी सरेंडर नहीं हुए आरोपी, एक और रिपोर्ट दर्ज
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। न्यायालय से कुर्की की मुनादी कराने का नोटिस जारी होने के बाद भी धोखाधड़ी के आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया। पुलिस भी उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई। अब न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपियों के खिलाफ दरोगा की तरफ से 174 ए के तहत एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। सदर कोतवाली में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के गांव ढीमरी निवासी कदीर उर्फ इरफान और शहजाद आरोपी थे। लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। उनका गैर जमानती वारंट भी लिया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद शिकंजा कसते हुए बीते दिनों न्यायालय से कुर्की की मुनादी कराने का नोटिस जारी कराया गया था। इसको कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के मकान पर चस्पा कर दिया था। इसके बावजूद आरोपियों ने अब तक न्यायालय में सरेंडर नहीं किया। इस मामले में अब दरोगा विजेंद्र कुमार की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि इस मामले में अब आरोपियों की कुर्की की जाएगी। इसके लिए न्यायालय से अनुमति लेने को विवेचक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।