फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छह पर लगाई रासुका, पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई

छह पर लगाई रासुका, पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
बरखेड़ा (पीलीभीत)।
बरखेड़ा (पीलीभीत)। Updated Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
छह पर लगाई रासुका, पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई
cow
गोकशी करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के पंडरी खमरिया और दौलतपुर पट्टी के निवासी है सभी आरोपी

गोकशी करने वालों पर पुलिस अधिकारियों ने शिकंजा कसा है। इसमें छह आरोपियों पर रासुका और पांच पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार गोकशी की घटनाएं अंजाम दी जा रही थी। इसमें पुलिस की मिलीभगत से कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा था। सितंबर माह में शिकायतें बढ़ने पर एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली तो धरपकड़ में कामयाबी मिल सकी थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने छह आरोपी दौलतपुर पट्टी गांव निवासी रहीश अहमद, शमशुल, गुलाम नवी, विशाल अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद अली पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अन्य गोकशी के कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा गया है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज की तरफ से पंडरी खमरिया गांव निवासी जावेद, गामा कुरैशी, सादिक उर्फ शारिक, परवेज और अपुआ पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि छह आरोपियों पर रासुका और पांच पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अभी कुछ और भी गोकशी के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed