फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अज्ञात युवक की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

अज्ञात युवक की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पीलीभीत। नौ माह पूर्व गौरीशंकर मंदिर के पास बांका मारकर की गई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी अमन मिश्रा की गिरफ्तारी की। उसको पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।

बता दें कि जनवरी माह में कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरीशंकर के पीछे एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक की बांका मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा था। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। इसके कुछ महीने बाद क्षेत्र के एक अन्य हत्याकांड में मुहल्ला खकरा निवासी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके अलावा पूछताछ में मुहल्ले के ही अमन मिश्रा का नाम भी सामने आया। जिसको पुलिस ने फरार आरोपी घोषित कर दिया। खास बात रही कि हत्याकांड का खुलासा तो कर दिया गया, लेकिन आज तक पुलिस मरने वाले युवक की शिनाख्त करने में कामयाब नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी अमन मिश्रा को भी गिरफ्तारी के बाद चालान कर दिया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घटना जनवरी माह की है। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पूर्व में पकड़े गए आरोपी सौरभ मिश्रा के साथ-साथ अमन मिश्रा ने भी हत्या की बात पुलिस की पूछताछ में कबूल की है। उसने बताया कि गाली गलौज होने पर बांका मार कर वह चले गए थे। बाद में उनको इलाज के दौरान युवक के मरने का पता लगा। पूछताछ करने पर आरोपी भी मरने वाले का नाम-पता नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed