फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news dispute shobayatra

Etah News: शोभायात्रा में अशोभनीय नारेबाजी से दो समुदायों के लोगों में तनातनी

Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
etah news dispute shobayatra
कस्बा मारहरा में हैदर चौक के पास शोभायात्रा के दौरान नारेबाजी करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रेव
एटा/मारहरा। रानी अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान रविवार की शाम कुछ अराजकतत्वों की हरकत से कस्बे में बवाल होने से बच गया। यहां दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस बल से समय रहते स्थिति को संभाल लिया। पुलिस अराजक तत्वों को वीडियो के आधार पर चिह्नित कर रही है। हालांकि अभी इस मामले मेंं दोनों पक्षों से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा रविवार को मिरहची से शुरू हुई। मारहरा में इसका समापन किया जाना था। इसके बाद यहां जनसभा का आयोजन रखा गया था। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। यहां डीजे पर गानों के साथ-साथ वह झूमते हुए चल रहे थे। शाम को मारहरा में मुस्लिम आबादी के बीच हैदर चौक के पास से शोभायात्रा निकल रही थी। आरोप है कि शोभायात्रा में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने वहां लगे वारावफात के पोस्टर फाड़ दिए। अशोभानीय नारेबाजी भी की। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने इसका विरोध किया। इससे वहां दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी के साथ तनातनी हो गई। वहां मौजूद पुलिस ने लोगाें को तितर-वितर कर स्थिति को तत्काल संभाल लिया। इस घटना से वहां तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि कुछ युवकों में कहासुनी हो गई थी। जिसे तत्काल समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। वहां स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed