{"_id":"6a9467dd6e1ba80dd709fd46","slug":"young-woman-and-teenage-girl-accuse-each-others-family-members-of-molestation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183210-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवती और किशोरी ने एक-दूसरे के परिजनों पर लगाए छेड़खानी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवती और किशोरी ने एक-दूसरे के परिजनों पर लगाए छेड़खानी के आरोप
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने शराब के नशे में छेड़खानी करने के आरोप में तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से विवाहिता ने छात्रा के चाचा के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को उसके चचेरे भाई का जन्मदिन था। शाम आठ बजे वह चाचा के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे शराब के नशे में पकड़ लिया और जबरन अपने घर में ले जाकर छेड़खानी की। किसी तरह वह छूटकर चाचा के घर पहुंची।
उधर दूसरे पक्ष से युवती ने छात्रा के चाचा पर रास्ते में पकड़कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा का चाचा एक किशोरी को ले गया था और शादी कर ली थी। बाद में किशोरी घर लौट आई थी। बालिग होने पर परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी थी। रक्षाबंधन पर विवाहिता के मायके आने पर छात्रा का चाचा युवती पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था, जिसकी तहरीर देने पर युवक ने अपने बचाव में भतीजी से तहरीर दिलवाई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों ही पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद