फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of elderly man from Pilibhit, missing for three days, found in Sharda Canal.

Shahjahanpur News: तीन दिन से लापता पीलीभीत के वृद्ध का शव शारदा नहर में मिला

Sun, 30 Aug 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man from Pilibhit, missing for three days, found in Sharda Canal.
बंडा (शाहजहांपुर)। तीन दिन से लापता पीलीभीत के वृद्ध का शव रविवार को शारदा नहर में गांव भांभी झील के पास उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

जिला पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव मेंहनारिया खुर्द कला निवासी महेंद्र सिंह (62) 27 अगस्त से लापता थे। 28 अगस्त को परिजनों ने गजरौला थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को बंडा क्षेत्र के गांव भांभी झील के पास शारदा नहर में लोगों ने एक शव उतराता देखा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने गजरौला पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची महेंद्र सिंह की पत्नी अमरजीत कौर, पुत्रियों जसविंदर कौर और गुरप्रीत कौर ने शव की पहचान की। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र का है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed