{"_id":"6a946658269d14dc990e3986","slug":"accused-involved-in-shooting-incident-carrying-a-reward-of-5000-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156261-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी अंकित निवासी भैणी चंद्रपाल जिला रोहतक को भीम स्टेडियम भिवानी से गिरफ्तार किया।
इस बारे में गांव रिवाड़ीखेड़ा निवासी संदीप ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 9 मई को वह अपने घर के बाहर सब्जी पैक कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। आरोपियों में से एक ने संदीप को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया।
वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीआईए प्रथम के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने शनिवार को टीम के साथ मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभियोग में वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाले दिन अंकित बाइक चला रहा था और वह अपने अन्य साथियों के साथ वारदात में शामिल था। आरोपी के खिलाफ जिला रोहतक में पॉक्सो एक्ट के तहत भी अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी अंकित को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।