फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Recovered a sum of 2,18,053 lost to online fraud.

Shahjahanpur News: ऑनलाइन ठगी की 218053 रुपये की धनराशि कराई वापस

Sun, 30 Aug 2026 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Recovered a sum of 2,18,053 lost to online fraud.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी हिमांशु मोगा के मोबाइल से छह लाख 54 हजार की ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की दो लाख 18 हजार 53 रुपये की धनराशि वापस करा दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हिमांशु मोगा के मोबाइल पर एपीके फाइल इंस्टॉल कर साइबर ठगों ने उसे हैक कर लिया था। ठगों ने 6,54,233 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त दो क्रेडिट कार्ड को होल्ड कराकर वादी के दो लाख 18 हजार 53 रुपये वापस करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं में निर्धारित समय-सीमा में धनराशि फ्रीज कराकर पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अपनी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed