फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पकड़े गए स्नेचरों से बरामद हुई लूटी गई चेन

पकड़े गए स्नेचरों से बरामद हुई लूटी गई चेन

Thu, 03 Aug 2017 07:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए स्नेचरों से बरामद हुई लूटी गई चेन
पीलीभीत। थाना परिसर से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े अंजाम दी गई चेन स्नेचिंग की वारदात का सुनगढ़ी पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से खुलासा किया। पकड़े गए दो बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ के बाद लूटी गई चेन बरामद की। जिसके बाद उनको चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रामायण बिहार कॉलोनी निवासी रीमा सक्सेना पत्नी रजत सक्सेना 26 जुलाई को अपनी सास कामेश्वरी देवी के साथ पूरनपुर से लौट रही थी। रेलवे स्टेशन से घर जाते वक्त सिस्टम कंप्यूटर वाली गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने रीमा के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली थी। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। एक संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस सुरागरसी करते हुए पुलिस ने नौगवां पकड़िया निवासी मुजीब उर्फ काके पुऋत्र रईस खां और काशीराम कॉलोनी निवासी अरूण पुत्र कृपाल को धर दबोचा। इनके पास से एक बाइक बरामद हुई। इसको सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया, जिसमें पीड़िता ने भी एक बदमाश और बाइक को पहचाना। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन बृहस्पतिवार को बरामद की। जिसके बाद चेन स्नेचिंग का खुलासा कर दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

000

03 पीबीटीपी 16
पुलिस के खुलासे पर परिवारीजनों ने उठाए सवाल
पीलीभीत। एक तरफ पुलिस गुडवर्क कर पीठ थपथपा रही थी तो वहीं परिवारीजन किए गए खुलासे पर पुलिस को घेरते दिखाई दिए। दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां सीओ के मीटिंग में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। आरोपी मुजीब के परिवार वालों का आरोप था कि स्वाट टीम ने गलत तरीके से उसको फंसाया है। उसके पास से जो बाइक बरामद की है, वह सीसीटीवी फुटेज में नहीं है। न ही वह दूसरे आरोपी को जानता है। हालांकि पुलिस पीड़िता द्वारा पहचान करने और सीडीआर में दोनों आरोपियों के आपसी कनेक्शन की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पकड़े गए दोनों आरोपियों से चेन व बाइक बरामद होने पर चालान किया गया है। पीड़िता ने उनकी पहचान की है। इसके अलावा सीडीआर में स्पष्ट तौर पर दोनों के कई दिनों से आपस में बातचीत करने की बात सामने आई है। घटना के दिन भी दोनों के मोबाइल एक लोकेसन पर स्विच ऑफ रहे हैं।
- मोहम्मद कासिम, एसएचओ सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed