फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रेमिका के परिवार वालों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर

Wed, 14 Apr 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। परिवार की ओर से शादी को रजामंदी न मिलने पर प्रेमी युगल के जहर खाने के मामले में नया मोड़ आया है। प्रेमी की मां ने प्रेमिका के परिवार वालों के खिलाफ हजारा थाने में तहरीर दी है। इसमें हत्या का आरोप लगाया गया है। उधर, निजी अस्पताल में भर्ती प्रेमिका की हालत अब तक नाजुक बनी है। उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना हजारा की एक युवती का नगर के एक युवक से ढ़ाई साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने साथ जीने, मरने की कसम खाई। इसको लेकर दोनों परिवारों में शादी को लेकर बात भी हुई। मगर युवती के परिवार वाले युवक से शादी को तैयार नहीं हुए। युवती की शादी उत्तराखंड में तय कर दी थी। युवती की शादी 26 अप्रैल को होना तय हुई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को दोनों अपने-अपने घर से गायब हो गए। युवक ने युवती को सिंदूर लगाते हुए एक वीडिय़ो युवती के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दूसरे दिन रविवार को हजारा क्षेत्र में युवती के गांव के बाहर दोनों पड़े मिले। प्रेमी की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती को निजी अस्पताल भर्ती कराया था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई थी। बुधवार को युवक की मां हजारा थाने पहुंची और युवती के परिवार वालों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि उसके बेटे का युवती से प्रेम प्रसंग था। 10 अप्रैल को उसने युवती से अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। युवती के परिवार वाले शुरू से ही विवाह के पक्ष में नहीं थे। उसका आरोप है कि उसी दिन युवती के भाई और अन्य ने उसके घर पहुंचकर शादी रीति रिवाज से करने का झांसा देकर उसके पुत्र को अपने साथ ले गए थे। अगले दिन 11 अप्रैल को सुबह करीब सात बजे युवती का भाई अपने परिवार वालों के साथ फिर उसके घर आया और अपनी बहन को भगाकर ले जाने की जानकारी देते हुए उसकी हत्या की धमकी दी थी।

महिला ने बताया कि 11 अप्रैल को उसके किराएदार के पास फोन कर युवती के भाई ने बेटे की लाश गेहूं के खेत में पड़े होने की जानकारी भी दी। एसओ हजारा उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसकी जांच कराई जाएगी। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। युवती की हालत अभी गंभीर है। उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed