फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

अब अमरिया में पकड़ी गई धान की फर्जी तरीके से खरीद, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Jan 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। डीएम की ओर से कराए गए सत्यापन में धान खरीद में फर्जीबाड़े की एक के बाद एक परते खुल रही हैं। कलीनगर और जहानाबाद के बाद अब अमरिया में फर्जी किसान बनकर धान खरीद के मामले में पकड़े गए। इन चारों ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर क्रय केंद्रों पर सौ क्विंटल से अधिक धान बेचे थे। इसकी जांच कराई गई तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। राजस्व निरीक्षक की ओर से अमरिया थाने में चारों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

धान खरीद को पारदर्शिता से संपन्न कराने के दावों के बीच प्रशासन सख्त रहा तो बिचौलिये भी सक्रिय रहे। सीधे खरीद में सख्ती हुई तो कागजों में हेरफेर करके धान खरीद में सेंध लगाने की कोशिश कर दी गई। कलीनगर, जहानाबाद के बाद अब अमरिया में भी मामला सामने आया है। एक दिन पूर्व जहानाबाद में दर्ज की गई रिपोर्ट की तर्ज पर ही उदयपुर माफी गांव के चार लोगों ने भी किसान बनकर क्रय केंद्र में धान बेचने के दौरान जालसाजी की थी। डीएम ने गड़बड़ी का अंदेशा होने पर सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वालों का सत्यापन शुरू कराया, जो अभी चल रहा है। बीते दिनों अड़ौली गांव के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

अब अमरिया तहसील क्षेत्र के ही उदयपुर माफी गांव निवासी मोहम्मद आकिब, हबीबुल्ला, इस्तेखार अहमद और अनीसुद्दीन पर एफआईआर दर्ज की गई है। सत्यापन के बाद सामने आया कि इन चारों ने क्रय केंद्रों पर धान बेचते वक्त खुद को जिन गाटा संख्या का हवाला देते हुए किसान बताया था। वह इनके नाम पर दर्ज ही नहीं है। दूसरों की जमीन को अपना बताकर फर्जीवाड़ा किया गया था। पंजीकरण का आवेदन चारों ने जनसेवा केंद्र के माध्यम से किया था। अब इन सभी पर राजस्व निरीक्षक कमल कुमार की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अमरिया उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। विवेचना दरोगा अमित कुमार पाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed