फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सड़क का सर्वे कराने गए प्रधान के भाई पर ग्रामीणों ने बरसाई लाठियां

Sat, 24 Oct 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
माधोटांडा। गांव में बन रही सड़क का सर्वे करने पहुंचे अवर अभियंता के सामने पहले कुछ ग्रामीणों ने विरोध करना शुरु कर दिया। प्रधान के भाई ने जब समझाने की कोशिश की, तो ग्रामीण उन पर लाठियां बरसाने लगे। मारपीट देखकर अवर अभियंता जान बचाकर वहां से भाग गए। प्रधान के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर फुलहर गांव निवासी तारा चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई लाला राम कुशवाहा ग्राम प्रधान है। गांव में 81 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 13 मीटर सड़क बननी शेष है। गांव के कुछ लोग सड़क और नाली निर्माण का विरोध कर रहे थे। गुरुवार शाम को अवर अभियंता सड़क का सर्वे करने गांव में पहुंचे थे। ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में वह सड़क उनके साथ मौके पर चले गए। आरोप है कि इसी बीच गांव के दरवारी लाल, संतराम, बाबूराम, मुरारी लाल और ममता देवी समेत छह अज्ञात लोग सड़क निर्माण न कराने की बात कहकर सर्वे का विरोध करने लगे। जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो इन लोगों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मारपीट देखकर अवर अभियंता मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर राम सेवक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed