{"_id":"5d52f94c8ebc3e6ca06b7e6b","slug":"crime-pilibhit-news-bly372249672","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्सरा नदी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्सरा नदी में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। 11 अगस्त की शाम से लापता चल रहे बहेड़ी क्षेत्र के युवक का शव अप्सरा नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिजन के आने पर जानकारी कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव के पास से अप्सरा नदी गुजर रही है। मंगलवार सुबह नदी में 35 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। यह देख कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जहानाबाद इंस्पेक्टर कमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए तो शव बहेड़ी (बरेली) के चका गांव निवासी नाजिम पुत्र अली बख्श का निकला। पुलिस ने खबर देकर परिजन को बुलाया। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि 11 अगस्त की शाम को नाजिम साइकिल से घर से लाई लेकर तेल पिराने के लिए गौरीखेड़ा गांव जाने को निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका था। काफी तलाशने पर उसकी साइकिल गांव के बाहर से गुजर रही नहर के पास पड़ी मिली। उसका कुछ सामान पास के गन्ने के खेत में मिला। रंजिशन अगवा करने का आरोप लगाते हुए बहेड़ी में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने बताया कि युवक के अपहरण की रिपोर्ट पहले से बहेड़ी थाने में दर्ज है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर बहेड़ी पुलिस को भेज दी जाएगी। मामला वहीं पर चल रहा है, इसलिए अग्रिम कार्रवाई भी बहेड़ी पुलिस करेगी।