{"_id":"6a8de61969e804cd92077c64","slug":"arrested-following-a-daring-encounter-in-nuria-three-theft-cases-solved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-167352-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: न्यूरिया में शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन चोरियों का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: न्यूरिया में शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन चोरियों का हुआ खुलासा
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके का निरीक्षण करतीं सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, साथ में थाना पुलिस।फोटो स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली, उसका साथी भाग निकला, चोरी के आभूषण, बाइक और तमंचा बरामद
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में उवैस ज्वेलर्स समेत चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान सोमवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी जैनुल आवेदीन के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी न्यूरिया भेजा। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की घटनाओं से संबंधित आभूषण, चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मझोला की ओर से धनकुना की तरफ बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों धनकुना रोड से भूजिया मजार की ओर जाने वाले लिंक रोड पर बाइक दौड़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जैनुल आवेदीन के बाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी रमन निवासी रामपुर काजी, थाना केलाखेड़ा, ऊधमसिंहनगर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
घायल जैनुल को पुलिस ने सीएचसी न्यूरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान समेत तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। भागे आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- --
सीसी फुटेज ने खोला चोरी का राज
20 अगस्त की रात न्यूरिया-महोफ रोड से मीना बाजार जाने वाली गली में स्थित उवैस ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। शटर का ताला तोड़कर चोर करीब चार किलो चांदी के आभूषण और करीब 20 ग्राम सोने के नाक के फूल चोरी कर ले गए थे। 21 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध लोहे के सब्बल से शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश करता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास शुरू किया।
-- -- -
तीन चोरियों का सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1,950 ग्राम सफेद धातु और 12.93 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद आभूषण न्यूरिया थाने में दर्ज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, घर में चोरी और बाइक चोरी के मामलों से संबंधित हैं।
बरामदगी के आधार पर संबंधित मामलों में धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- --
कम उम्र में चोरी से शुरू हुआ अपराध का सफर
पुलिस के मुताबिक, जैनुल आवेदीन ने कम उम्र में मोबाइल चोरी से अपराध की शुरुआत की थी। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ और उसे किशोर न्यायालय भेजा गया था। इसके बाद धीरे-धीरे वह चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल होता गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें न्यूरिया, सुनगढ़ी, बरखेड़ा और पीलीभीत कोतवाली के मुकदमों के अलावा उत्तराखंड के खटीमा और ऊधमसिंहनगर से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
-- -