फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GGIC and Chironji Lal emerge as winners in the district-level hockey tournament.

Pilibhit News: जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में जीजीआईसी और चिरौंजी लाल बने विजेता

Wed, 26 Aug 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
GGIC and Chironji Lal emerge as winners in the district-level hockey tournament.
हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
शहर के गांधी स्टेडियम में हुआ आयोजन, खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में मंगलवार को जनपदीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीजीआईसी पीलीभीत और चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत ने अपने-अपने वर्ग में खिताब जीते। एसएन इंटर कॉलेज पीलीभीत और जीजीआईसी बरखेड़ा ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।
बालक वर्ग के फाइनल में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत ने एस एन इंटर कॉलेज पीलीभीत को 1-0 से हराया। बालिका वर्ग में जीजीआईसी पीलीभीत ने अवंती बाई बालिका विद्यालय को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी 8 सितंबर को शाहजहांपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। यासीन अहमद खां, जिला हॉकी फेडरेशन सचिव जय प्रकाश और राज कुमार ने आयोजन में सहयोग दिया। संवाद
--
खिलाड़ियों का हुआ चयन
प्रतियोगिता के बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर 19 बालक वर्ग में 17 खिलाड़ियों को चुना गया। अंडर 14 बालक वर्ग से 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ। अंडर 19 बालिका वर्ग में 14 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग से आठ खिलाड़ियों को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed