फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मुढ़ैलाकलां में मिले गोवंश के अवशेष, खलबली

Mon, 22 Jul 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
गजरौला (पीलीभीत)। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में गोकशी की घटनाएं नहीं रूक सकी हैं। आए दिन गोमांस तस्कर खेतों को स्लाटर हाउस के रूप में इस्तेमाल कर आसानी से फरार हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व पिपरा भगु गांव में मिले अवशेष को लेकर सुनगढ़ी पुलिस कोई साक्ष्य नहीं जुटा सकी थी कि अब गजरौला थाना क्षेत्र के मुढ़ैलाकलां गांव में गोकशी हो गई। धान और गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हालांकि नतीजा पूर्व की घटनाओं की भांति ढाक के तीन पात ही रहा।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव निवासी राधेश्याम और मेवाराम के खेत मुढ़ैलाकलां गांव में हैं। राधेश्याम के खेत पर धान तो मेवाराम के खेत पर गन्ने की फसल है। शनिवार रात को गोमांस तस्करों ने इन खेतों में गोवंश की हत्या कर दी। रविवार सुबह धान के खेत में खून और गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले। सुबह मेवराम अपने खेत पर खाद लगाने पहुंचे तो उनकी नजर अवशेष पर पड़ी। गांव में गोकशी का शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, गजरौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। परीक्षण के बाद अवशेष को दफन करा दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


साहब कहकर भूल गए, मातहत हो गए लापरवाह
बीते दिनों गोकशी की घटनाएं बढ़ने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने गोकशी में मिलीभगत और इससे जुड़ी घटनाओं पर लापरवाही बरतने के चलते इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद गोकशी की घटनाएं कम भी हुईं। मातहत क्षेत्र में निगहबानी करने के लिए निकले। इस दौरान चेतावनी दी गई थी कि अगर आगे कोई वारदात सामने आई तो थानाध्यक्ष पर गाज गिरेगी। इसका भी खासा असर रहा, लेकिन इसके बाद भी कई घटनाएं सामने आईं। अफसर कहे मुताबिक कार्रवाई से बचाव कर गए। नतीजतन मातहत भी लापरवाह हो गए। अब आए दिन मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी की घटनाओं को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। तस्करों की धरपकड़ करने के साथ ही उन पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। कुछ शातिर तस्कर प्रकाश में आए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई हैं। गजरौला वाले मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
- रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed