फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda River water enters Chandiya Hazara village Flood situation in Pilibhit

पीलीभीत में बाढ़ के हालात: चंदिया हजारा गांव में घुसा शारदा नदी का पानी, देवहा में भी बढ़ रहा जलस्तर

Wed, 02 Sep 2026 11:17 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

पीलीभीत जिले में शारदा-देवहा समेत अन्य नदियां उफान पर बह रही हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी का पानी चंदिया हजार गांव में पहुंच गया, जिससे बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। 

विज्ञापन
Sharda River water enters Chandiya Hazara village Flood situation in Pilibhit
न्यूरिया-भरतपुर कॉलोनी मार्ग पर स्थित शिव मंदिर परिसर में भरा खकरा नदी का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शारदा नदी में करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पानी का असर अब नदी किनारे बसे गांवों में दिखाई देने लगा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के हजारा थाना क्षेत्र के चंदिया गांव में शारदा का पानी घुस गया है। बुधवार को गांव में करीब दो फीट तक पानी भरने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। घरों और रास्तों में पानी पहुंचने के कारण लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण परिवार और जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष की बुधवार सुबह आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम में 1,34,872 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शारदा का जलस्तर 219.40 मीटर गेज रहा, जो खतरे के निशान 221.70 मीटर से 2.30 मीटर नीचे है। जलस्तर में फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन नदी में पानी का भारी प्रवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाढ़ का अलर्ट: यूपी के इस जिले में भारी बारिश, नदियां उफनाने से बढ़ा खतरा, आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी

चंदिया हजारा गांव में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी जिस तेजी से बढ़ा है, उससे हालात को लेकर चिंता बनी हुई है। पानी और बढ़ा तो परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ेगा। ग्रामीणों को बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। निचले इलाकों में जलभराव बढ़ने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ है। खेतों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।

Sharda River water enters Chandiya Hazara village Flood situation in Pilibhit
चंदिया हजारा गांव में बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवहा नदी में बढ़ा जलस्तर 
शहर से सटी देवहा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह देवहा नदी के डाउनस्ट्रीम में 35,502 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। देवहा नदी का जलस्तर 191.17 मीटर गेज रहा, जो खतरे के निशान 192.76 मीटर गेज से 1.65 मीटर गेज नीचे है। यहां जलस्तर स्थिर बताया गया है। देवहा में पानी बढ़ने से शहर और नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण लोग नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेड़ी नदी के पुल के ऊपर से बह रहा पानी
बरखेड़ा क्षेत्र में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मोहम्मदगंज रम्पुरा और दोलापुर गांवों के बीच अमेड़ी नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पुल के ऊपर पानी आने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों में नदी का पानी और बढ़ने को लेकर चिंता है।

न्यूरिया क्षेत्र में भी पानी से रास्ते प्रभावित
न्यूरिया क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। संपर्क मार्गों पर पानी आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश जारी रहने और नदियों का जलस्तर बढ़ने पर हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

खकरा नदी में 2,730 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय है। जहां भी जरूरत पड़ेगी राहत व बचाव कार्य शुरू कराए जाएंगे।

Sharda River water enters Chandiya Hazara village Flood situation in Pilibhit
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भरा पानी - फोटो : पीटीआर
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भरा पानी 
पीलीभीत जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बारिश का पानी भर गया। उत्तराखंड बॉर्डर एरिया में महोफ रेंज में ज्यादा बारिश होने से यह पानी पीटीआर में भर गया है। डीएफओ डीएफओ मनीष सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया जलभराव से वन्यजीवों को कोई खतरा नहीं है। वन कर्मियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बारिश के कारण उत्तराखंड से पानी आ रही है। 

संबंधित वीडियो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed