फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dead body found hanging from a tree near railway crossing suspected suicide in Pilibhit

पीलीभीत: रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 02 Sep 2026 02:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 02:09 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में एक युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी ने मायके से आने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से वह परेशान था। 

विज्ञापन
man dead body found hanging from a tree near railway crossing suspected suicide in Pilibhit
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में गजरौला रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार दोपहर पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान मोहल्ला संतनगर निवासी 35 वर्षीय बाबूराम गंगवार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, रक्षाबंधन के बाद पत्नी ने मायके से आने से इन्कार कर दिया था, जिससे बाबूराम तनाव में था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला संत नगर निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उनका सबसे छोटा पुत्र बाबूराम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बाबूराम की पत्नी छाया देवी रक्षाबंधन पर अपने दोनों बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजनगर स्थित मायके चली गई थी। रक्षाबंधन के अगले दिन बाबूराम पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था। बताया गया कि वहां पत्नी ने उसके साथ वापस आने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बाबूराम शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी उसे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। ससुराल में पत्नी ने कथित तौर पर उससे कहा था कि जब तक वह शराब पीना बंद नहीं करेगा, तब तक वह उसके साथ नहीं रहेगी। इसके बाद बाबूराम अकेला ही घर लौट आया। घर पहुंचकर उसने मां को पूरा बात बताई। मां ने उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद से वह काफी गुमसुम और तनाव में रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम से लापता था युवक 
निर्मला देवी ने बताया कि मंगलवार शाम बाबूराम बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर मां ने परिवार के अन्य लोगों के साथ उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह से भी परिवार के लोग उसे खोजते रहे। इसी बीच दोपहर कुछ लोग गजरौला वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहे थे। रेलवे लाइन के किनारे पश्चिम दिशा में खड़े एक पेड़ पर उन्होंने युवक का शव लटका देखा। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। 

जानकारी मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। सूचना मिलने पर मृतक की मां निर्मला देवी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र बाबूराम के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम 
बाबूराम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पुत्रियां काजल और ज्योति के अलावा भाई सेवाराम, केशव कुमार और नीरज कुमार भी घटना से सदमे में हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि पत्नी के साथ न होने से बाबूराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed