{"_id":"5e2ebd138ebc3e971b5bfc83","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly393461910","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझा बेचते एक दुकानदार गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझा बेचते एक दुकानदार गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर चौक बाजार की एक पतंग की दुकान पर छापा मारा। मौके से चाइनीज मांझा बरामद होने पर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए दुकानदार को शांतिभंग की आशंका में चालान किया। चाइनीज मांझे को लेकर चलाए जा रहे अभियान में ये पहली कार्रवाई है।
दस दिन पूर्व मोहल्ला खकरा निवासी स्वतंत्र देवल की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई थी। उनको 50 टांके लगे थे। इसके बाद तमाम संगठनों ने आगे आकर इस पर कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने सूचना पर चौक बाजार में एक पतंग की दुकान पर छापा मारा। चेक करने पर यहां चाइनीज मांझा की बिक्री पकड़ी। चार पिंडा चाइनीज मांझा बरामद हुआ। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि कांस्टेबल भानुप्रकाश शर्मा की तरफ से धारा 336 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पतंग व्यापारी किला (बरेली) के मलकपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ नदीम को नामजद किया है। आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।