फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   court

कोर्ट के आदेश पर 32 साल बाद दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Thu, 18 Feb 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
court
बीसलपुर। धोखाधड़ी के एक मामले में 32 साल बाद कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक व्यक्ति की ओर से कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुरकुंडा निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि 21 फरवरी 1989 को गांव के कुछ लोगों ने फर्जी अभिलेख तैयार कर उनके खेत का बैनामा अपने नाम करा लिया था। कई सालों तक उन्हें धोखाधड़ी का पता नहीं चला। कुछ माह पूर्व जालसाज उनके पास आए और धोखाधड़ी कर कराए गए बैनामा को दिखाकर खेत खाली करने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद घटना की जानकारी उन्हें हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित ने उप निबंधक और तहसील कार्यालय में इसकी जानकारी जुटाई। तब जाकर पूरा मामला सामने आया। घटना की उसी समय कोतवाली में तहरीर दी गई, मगर पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, गाली गलौज कर धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें गांव के शंकरलाल, रामबहादुर, बालकराम, कन्हईलाल, ओमप्रकाश, सूरजपाल, गुलफाम, प्यारेलाल और बाबूराम को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed