{"_id":"68acb1c7a5fde95638027934","slug":"clouds-kept-gathering-wind-blew-at-a-speed-of-25-km-per-hour-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142619-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उमड़ते रहे बादल, 25 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उमड़ते रहे बादल, 25 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा
Tue, 26 Aug 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के इस जिले में कई बार बादल तो उमड़े लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
सोमवार की सुबह आसमान साफ रहा। इस कारण खुलकर धूप खिली लेकिन कुछ देर बाद ही बादल उमड़ने लगे। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज हवा चल पड़ी। इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक कई बार बादल उमड़े।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 26.3 एवं अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। डाॅ. ढाका के अनुसार पूरे दिन 15 से लेकर 25 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। संवाद