फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

साहब! यहां तो डीएम की फटकार का भी असर नहीं

Tue, 17 Sep 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर। डीएम की फटकार का भी कोतवाली पुलिस पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। चौथे दिन रविवार को भी पुलिस खनन माफिया की थाने से छोड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को तलाश नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ दुबे ने नौ सितंबर को गांव शादियां के पास छापा मारकर मिट्टी के अवैध खनन में लगी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले की थीं, लेकिन पुलिस ने खनन माफिया से दोस्ती के चक्कर में खेल कर दिया। पांच में से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की ही रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजी, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने से ही छोड़ दिया। एसडीएम को पुलिस ने बताया कि हलका लेखपाल ने सिर्फ चार ट्रैक्टर-ट्रॉली ही सुपुर्दगी में दी थीं। पांचवीं ट्रैक्टर-ट्रॉली की कोई जानकारी ही नहीं है। उधर, लेखपाल का कहना था कि पुलिस को पांचों ट्रैक्टर ट्रॉली दी गई थीं। एसडीएम से रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए पुलिस की फटकार लगाई थी। इंस्पेक्टर को यह निर्देश दिए थे कि थाने से छोड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बात को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। यह आलम तब है जब खुद डीएम इसका संज्ञान ले चुके हैं। रविवार को अफसर भी इससे बचते नजर आए। कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगाया जा रहा है। वहीं एसडीएम सौरभ दुबे यह कहकर बचाव कर गए कि वह बाहर आए हुए हैं। फिलहाल मामला सुलझता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed