फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Changing weather increases asthma patients

Pilibhit News: बदलते मौसम ने बढ़ाए अस्थमा के मरीज

Fri, 27 Oct 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Changing weather increases asthma patients
शनिवार को मेडिकल कॉलेज में फिजि​शियन  चिकितसक कक्ष के बाहर तक लगी लंबी लाइन । संवाद
पीलीभीत। मौसम ठंडा होने और दिवाली से पहले घरों की सफाई से निकलने वाली धूल की वजह से जिले में एकाएक अस्थमा के मरीज बढ़े हैं।मेडिकल कॉलेज में रोजाना 50 से 60 मरीज अस्थमा के पहुंच रहे हैं। डॉक्टर अस्थमा के मरीजों को दवा लेने के साथ ही उसके बचाव के टिप्स भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड के अलावा अस्थमा बढ़ने की वजह धुआ, गंध, जोर से हंसना, चिल्लाना आदि भी है। दमा से पीड़ित कुछ लोगों में व्यायाम करते समय, सांस की नली सिकुड़ने की समस्या हो सकती है। सांस की नली के इस तरह सिकुड़ने की समस्या, व्यायाम के दौरान मुंह से बिना नमी वाली और ठंडी हवा को अंदर खींचने के कारण हो सकती है।
विज्ञापन


मरीज डाइट में यह करें शामिल
डॉक्टर के मुताबिक, जिनको अस्थमा की समस्या है वह अपनी डाइट में ब्रोकली, जामुन, केला, पत्तेदार साग, खरबूजे आदि जरूर शामिल करें। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए मैग्नीशियम काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग के लक्षण
दमा का दौरा अचानक से गले में घरघराहट, खांसी और सांस फूलने से शुरू हो सकता है। कभी-कभी दमा का दौरा, धीरे-धीरे बिगड़ते जाने वाले लक्षणों के साथ धीरे-धीरे आता है। दोनों ही तरह के मामलों में पीड़ितों को शुरुआत में सांस लेने में मुश्किल होती है, खांसी होती है या छाती में जकड़न महसूस होती है।


मौसम बदलने की वजह से अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले प्रत्येक दिन 25 से 30 मरीज आते थे, अब यह संख्या 50 से 60 पहुंच गई है। अस्थमा के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल भी ठीक नहीं है। - डॉ. हितेश राठौर, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed