फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Carpenter dies after bike being hit by a truck in Pilibhit

पीलीभीत: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत, शाहजहांपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Wed, 16 Sep 2026 10:38 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात शाहजहांपुर हाईवे पर हादसा हो गया। अहिरपुरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के घर जा रहा था। 

विज्ञापन
Carpenter dies after bike being hit by a truck in Pilibhit
विक्रांत वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर इलाके में शाहजहांपुर हाईवे पर अहिरपुरा मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया निवासी विजय वर्मा का 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र विक्रांत वर्मा पेशे से कारपेंटर था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह बाइक से गांव अहिरपुरा नगला स्थित अपने मित्र के घर जा रहा था। शाहजहांपुर हाईवे पर अहिरपुरा मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विक्रांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया 
हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विक्रांत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता विजय वर्मा, मां धनदेवी, भाई विशाल कुमार और दिव्यांश कुमार तथा बहन जूली का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed