फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister Baldev Singh Aulakh said the government will frame laws keeping everyone interests in mind

पीलीभीत: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख बोले- सभी के हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाएगी सरकार

Wed, 16 Sep 2026 03:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 03:35 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। 

विज्ञापन
Minister Baldev Singh Aulakh said the government will frame laws keeping everyone interests in mind
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार किसी भी नए कानून को बनाते समय सभी वर्गों के हितों और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखेगी। उन्होंने यह बात यूसीसी (समाज नागरिक संहिता) के संभावित कानून से जुड़े सवाल पर कही।

विज्ञापन




प्रभारी मंत्री बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर अधिकारियों और भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना है। शासन स्तर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिले के विकास कार्यों, शासन की योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed