फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cane farmers problems

गन्ना ढुलान ठेकेदार हड़ताल पर, चीनी मिल चलने की हालत में नहीं

Wed, 18 Nov 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
cane farmers problems
पूरनपुर। चीनी मिल के अधिकारियों ने पेराई सत्र के शुभारंभ की औपचारिकता तो पूरी कर ली लेकिन मिल तीसरे दिन भी नहीं चल सकी। गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे किसानों का गन्ना शाम तक नहीं तौला गया। ब्वॉयलर में तकनीकी खामी की चर्चा रही। गन्ना ढुलान करने वाले ठेकेदार पिछला बकाया भुगतान न होने पर हड़ताल पर चले गए। ऐसे में चीनी मिल तक क्रय केंद्रों से कैसे गन्ना आएगा, सवाल बना हुआ है। ऐसे में किसान भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

गन्ने की फसल तहसील क्षेत्र में बहुतायत होती है। गन्ना छह चीनी मिलों को आवंटित किया जाता है। इसके बाद भी किसानों को गन्ना सप्लाई करने में असुविधा होती है। तमाम किसान गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने पर मजबूरन औने-पौने दामों में गन्ने की बिक्री करते हैं। गन्ने की फसल तैयार होने पर क्षेत्र का गन्ना पेरने वाली अधिकांश चीनी मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ हो चुका है। पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ भी हवन पूजन के साथ सोमवार को किया गया था। इसके बाद भी बुधवार शाम तक चीनी मिल ने नियमित पेराई शुरू नहीं की। इसके पीछे अफसर चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मिलकर्मियों में चर्चा रही कि चीनी मिल के ब्वॉयलर में कमी है, जिसे दूर नहीं किया जा सका। पेराई सत्र के शुभारंभ के दिन से ही गन्ना ढुलान करने वाले ठेकेदार बकाया भुगतान न होने पर हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार को चीनी मिल गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का गन्ना नहीं तौला गया। कुछ किसानों ने इसकी शिकायत जीएम से मोबाइल पर की। जीएम ने सीसीओ से बात करने को कहा। किसानों का कहना है कि चीनी मिल में सीसीओ की तैनाती ही नहीं। इस वजह से पूरे दिन गन्ने की तौल होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीआईसी की बैठक बुलाई गई थी, जो शाम साढ़े पांच बजे तक चली। जीएम ने मिल की खराबी और ठेकेदारों की हड़ताल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। यह जरूर आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को सभी खरीद केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू करा दी जाए। गुरुवार को गन्ना एकत्र कर चीनी मिल को चला दिया जाएगा। ठेकेदारों की हड़ताल आदि को लेकर जीएम से जानकारी की जाएगी। - जितेंद्र मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed