{"_id":"6aa1ac1ba940d67b7708358d","slug":"budget-of-rupees-196-crore-approved-at-tiger-conservation-foundation-meeting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168435-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की बैठक में 1.96 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की बैठक में 1.96 करोड़ का बजट पास
Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
- ईको पर्यटन, अनुसंधान और प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोर, लखनऊ स्थित वन विभाग मुख्यालय में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के शासी निकाय की तीसरी बैठक बुधवार को लखनऊ स्थित वन विभाग के मुख्यालय में हुई। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न कार्यों को लेकर 1.96 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
बैठक में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्रों के प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने, स्थानीय स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के साथ जरूरी संसाधन जुटाने पर चर्चा हुई। पर्यटन सत्र को और मजबूत करने तथा सतत पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों की संख्या और उन्हें मिलने वाली सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। ईको पर्यटन, ईको विकास, अनुसंधान और प्रबंधन से संबंधित कार्यों पर होने वाले व्यय के प्रस्ताव भी रखे गए। वन मंत्री ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संरक्षण और पर्यटन क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक में प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोमी, पीसीसीएफ सुनील चौधरी, पीसीसीएफ वन्यजीव अनुराधा वेमुरी, वन निगम के महाप्रबंधक अरविंद कुमार सिंह, अपर मुख्य वन संरक्षक रामकुमार, मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के तराई पूर्वी हेड डॉ. मुदित गुप्ता, पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह, डीएफओ भरत कुमार डीके समेत नामित सदस्य मौजूद रहे।