फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BSA stops salary of absent teachers and headmaster

हेडमास्टर समेत सात शिक्षक नदारद, वेतन रोका

Wed, 14 Mar 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 14 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
BSA stops salary of absent teachers and headmaster
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बुधवार को मरौरी व ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कई परिषदीय स्कूलों में छापामारी की। इस दौरान एक स्कूल बंद मिला, जबकि एक हेडमास्टर समेत सात शिक्षक शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिले। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जंगरौलीपुल का निरीक्षण किया। यहां शिक्षिका सुमनलता, पुष्पलता, कृपा अग्रवाल अनुदेशक कुसुम व अनीता गैरहाजिर मिली। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षिकाओं व अनुदेशकों का वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय अलखथान में शिक्षिका शिखा दान के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय अलखथान बंद मिला। बीएसए ने विद्यालय में तैनात हेडमास्टर वेदप्रकाश, शिक्षक अरविंद, राकेश कुमार का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सिसैया में हेडमास्टर आफताब अहमद के प्रशिक्षण में भाग लेने की जानकारी दी गई, जबकि शिक्षामित्र गीता कुमारी व रूबी गैरहाजिर मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्थना में शिक्षिका संध्या जायसवाल व अनुचर चंदन अनुपस्थित मिले। बीएसए ने दोनों का वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय वस्थना में 75 बच्चों के लिए एक किलो दाल बनवाना पाया गया। अधोमानक सामग्री के प्रयोग पर हेडमास्टर देवेंद्र पाल सिंह का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया रामकिशन में 20 बच्चों के लिए मात्र 250 ग्राम दाल बनवाई गई। दूध व फल वितरण न होने की जानकारी पर बीएसए ने स्टाफ की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने प्रधानाध्यापिका नंदारानी का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय इग्घरा में स्टाफ समेत अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलने पर बीएसए ने स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन बंद मिला प्राथमिक विद्यालय अराजी
ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव अराजी में स्थित प्राथमिक विद्यालय लगातार दूसरे दिन बंद होना पाया गया। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि उक्त विद्यालय एक दिन पूर्व बंद होना पाया गया था। बुधवार दूसरे दिन भी विद्यालय बंद मिला। आंगनबाड़ी द्वारा करीब 11.30 बजे स्कूल खोला गया। बताया कि यहां तैनात प्रधानाध्यापिका मिथलेश कुमार सात मार्च व शिक्षिका स्वाती अग्रवाल चार मार्च से गैरहाजिर होना पाया गया। बताया कि दोनों शिक्षिकाओं का वेतन रोकने व सेवा समाप्ति का नोटिस देने दिया जा रहा है। साथ ही एनपीआरसी श्यामाचरण व खंड शिक्षा अधिकारी का भी स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed